चुनाव के चलते अगले तीन दिनाें तक शहर के अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों के सभी वाहनाें को चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया है और जहां बूथ बनाए जाने हैं वहीं से छुट्टी की खबर आ रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। स्कूली वाहन न होने से कई अभिभावक परेशान हैं। उनका कहना है कि स्कूलों में छुट्टी होनी चाहिए। कुछ स्कूल अगले दो दिन भी खुले रहेंगे।
परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बस, वैन, ट्रैवल एजेंसी की गाड़ियों को चुनाव तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। बरेली में करीब 750 वाहन इस कार्य में लगेंगे। स्कूल के वाहन इसमें करीब 500 हैं। चुनाव कर्मियाें को बूथों तक पहुंचाना और उनको लाना होगा। साथ ही 170 से अधिक चार पहिया वाहनाें को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बूथाें पर घूमना है। बच्चाें को दिक्कत न हो इसलिए स्कूल प्रबंधन ने खुद ही छुट्टी की घोषणा कर दी।
इन स्कूलाें में रहेगी छुट्टी
जीआरएम डोहरा रोड, पद्मावती एकेडमी, बेदी इंटरनेशनल, सेक्रेड हार्ट, बीएल इंटरनेशनल, बीबीएल पीलीभीत रोड शाखा, राधा माधव, एसआर इंटरनेशनल, अल्मामातेर में सोमवार 13 फरवरी से 15 फरवरी तक छुट्टी रहेगी। इनमें अधिकतर स्कूल ने एक से आठ तक जबकि कुछ ने नौंवी और दसवीं के स्कूल भी बंद किए गए हैं।
अभिभावक हैं नाराज
कुछ स्कूलों ने वाहन न होने के बावजूद 13 और 14 को कक्षाएं चलाने का फैसला किया है, इसके लिए उन्हाेंने अभिभावकाें को बच्चाें को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी दी है। सेंट मारिया में पढ़ा रहे अभिभावकों ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी ड्यूटी चुनाव कार्य में लगी है, जिसके चलते वे बच्चाें को छोड़ और ला नहीं सकते, ऐसे में उनके बच्चे का कोर्स छूटेगा। कुछ अभिभावक ऑफिस कार्य के चलते केवल बच्चाें को छोड़ने की बात कह रहे हैं जबकि ला पाने में दिक्कत बता रहे हैं। स्कूल इनकी नहीं सुन रहे हैं।
स्कूलों के वाहन चुनावी कार्य में होने के चलते करीब नौ स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी की जानकारी मुझे मिली है। कई स्कूलों ने बताया नहीं है जबकि कई स्कूल खुले भी हो सकते हैं।
- पारुष अरोड़ा, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन