फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तबलीगी जलसे में बरेली से भी गए थे कई लोग

विज्ञापन
मास्क लगाए लोग - फोटो : pti
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर बांसमंडी के लोग, 29 को लौटने के बाद भूमिगत
विज्ञापन

बांसमंडी समेत आसपास के कई इलाकों में दहशत का माहौल

बरेली। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में बरेली से गए कई लोगों ने भी हिस्सा लेने गए थे। इनमें से ज्यादातर लोग बांस मंडी इलाके के बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इन लोगों को चिह्नित नहीं किया जा सका है।
तबलीगी जमात की ओर से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में 18 मार्च से एक धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया था जिसमें कई राज्यों के अलावा दूसरे देशों से भी आए हजारों लोग इकट्ठे हुए थे। इनमें तमाम लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि और कुछ मौतों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पता चला है कि दिल्ली के इस जलसे में शामिल होने बरेली से भी कई लोग गए थे और ये सभी 29 मार्च को ही बरेली लौटे हैं। चूंकि ये लोग न खुद सामने आए हैं न उन्हें अब तक चिह्नित किया जा सका है लिहाजा शहर में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मरकज के जलसे में शामिल लोगों के काफी संख्या में संक्रमण का शिकार होने की खबर फैलते ही बांस मंडी और उसके आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। चर्चाओं के बीच लोग यह भी अपील करते रहे कि निजामुद्दीन से लौटे लोग जहां भी हैं, खुद अपनी जांच कराने सामने आएं। लोगों से भी कहा जा रहा है कि अगर इन लोगों की किसी को जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दे ताकि उनके जरिये और लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा टाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें