फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: बरेली में मतदाता सूचियों में गलतियों की भरमार, किसी का नाम गलत तो किसी का फोटो

Sun, 18 Jan 2026 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मतदाता सूची में त्रुटियां की भरमार है। कहीं मतदाताओं के नाम या पिता-पति के नाम में त्रुटियां हैं तो कहीं किसी की आयु और लिंग में भेद कर दिया गया। कुछ मतदाताओं ने फोटो गलत होने की शिकायत की है। 
विज्ञापन
बूथ पर कार्य करते बीएलओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में मतदाता सूचियों के एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के विशेष दिन रविवार को जिले का लगभग हर बूथ मतदाताओं से गुलजार रहा। इस दौरान देखने में आया कि मतदाता सूची में त्रुटियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं मतदाताओं के नाम या पिता-पति के नाम में त्रुटियां हैं या फिर उनकी आयु और लिंग में भेद कर दिया गया है। कई बूथ ऐसे देखने को मिले हैं, जहां बीएलओ मौजूद नहीं मिले या फिर उनके नात-रिश्तेदार मतदाता सूची में नाम घटाते-बढ़ाते मिले। 

विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर सुपरवाइजर सक्रिय दिखे, लेकिन इस बीच कोई अधिकारी निरीक्षण करते नहीं मिला। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बूथ की बीएलओ इरम ने बताया कि 1100 मतदाताओं में 644 पात्र मतदाता मिले हैं। विशेष अभियान के दिन रविवार को नाम बढ़ाने के लिए उनके बूथ पर पांच आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि नाम बढ़वाने में सबसे अधिक दिक्कत जन्मतिथि न प्रमाणित हो पाने की आ रही है। आधार कार्ड मान्य नहीं है। इरम ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र बनवाने में 15 दिन लग रहे हैं। 

जन्मतिथि प्रमाणित होने में आ रही दिक्कत
बरेली विधान सभा क्षेत्र के बूथ 218 की बीएलओ सलमा ने बताया कि उनके क्षेत्र में कम पढ़े-लिखे लोगों की संख्या अधिक है। जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए लोगों के पास हाईस्कूल की मार्कशीट नहीं है। इस बूथ पर आईं तकदीरन ने बताया कि उनका वोट मतदाता सूची में नहीं है, जबकि पति सगीर का वोट है। बीएलओ सलमा ने बताया कि तकदीरन ने दस्तावेज के नाम पर केवल आधार कार्ड की छायाप्रति दी है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में भी तकदीरन का कोई लिंक नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ 211 की बीएलओ साइस्ता तबस्सुम ने भी पात्रों के मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के मामले में जन्म प्रमाण पत्र की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में 1188 मतदाता थे। इसमें 75 फर्जी मतदाता और 392 अपात्र मिले हैं। सर्वे के दौरान लोग वर्ष 2003 की मतदाता सूची लिंक न मिलने की बहुत दिक्कत आई। काफी संख्या में लोग गांव और शहर दोनों जगह की मतदाता सूची में नाम डला रखे थे।

पूरे परिवार के कटे थे नाम, जाकिर के बजाय दूसरे का फोटो 
बूथ 218 पर मौजूद जाकिर खान ने बताया कि उनका वोट मतदाता सूची से कट गया था। फार्म भरा था तो मतदाता सूची में उनकी जगह दूसरे का फोटो लगा दिया गया था। संशोधन कराया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्नी नरगिस खान और बेटे फैसल व अदनान के वोट बढ़वाने के लिए फार्म भरवाया है। मतदाता सूची में पत्नी और बेटों का नाम आया है या नहीं, इसे देखने वह बूथ पर आए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा फैसल 30 साल का है और अदनान 25 वर्ष का है। इन दोनों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें