फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस बढ़े तो सील किए गए शहर के कई इलाके

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर सील किया गया सुभाष नगर क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सुभाष नगर में 14 दिन के लिए सख्ती से लागू होगा हॉटस्पॉट, दूध और जरूरी सामान ही मिलेगा
विज्ञापन

प्रेमनगर का राजेंद्र नगर और कोतवाली का बिहारीपुर इलाका भी हुआ सील, आवाजाही पर सख्ती
प्रशासन की गाइड लाइन के तहत कई हॉटस्पॉट जोड़कर वृहद हॉटस्पॉट बनाए

बरेली। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों में ज्यादा केस वाले इलाकों को सील किया जा रहा है। शहर के तीन बड़े इलाके- राजेंद्र नगर, सुभाष नगर और बिहारीपुर शुक्रवार को वृहद हॉटस्पॉट बना दिए गए। सुभाष नगर और कोतवाली पुलिस ने अपने इलाके को सील कर दिया, जबकि प्रेमनगर पुलिस देर रात तक राजेंद्र नगर को सील करने का दावा किया।
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर इलाके में पिछले दिनों में कई कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यहां अब तक अलग-अलग हॉटस्पॉट बने हुए थे जिन पर निगरानी लगभग शून्य थी। गुरुवार रात 170 नए मामले मिलने के बाद पुलिस प्रशासन चौकस हो गया। कोतवाली पुलिस ने चौपुला से बिहारीपुर रोड पर बैरियर लगा दिया। इसके साथ ही किशोर बाजार व मलूकपुर चौकी तक के इलाके को बांस बल्ली लगाकर सील किया गया। वहीं प्रेमनगर पुलिस राजेंद्रनगर को सील करने में जुटी है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि बाकी रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं। करीब 21 दिन तक केवल सलेक्शन प्वाइंट टावर की ओर से ही यहां आवाजाही हो सकेगी। लोगों को घर में रहने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने इलाके के कई छोटे हॉटस्पॉट को जोड़कर सुभाष नगर के बड़े इलाके को शुक्रवार देर रात सील कर दिया। यहां हाल ही में करीब दस मरीज आसपास ही मिले हैं और तीन की मौत हो चुकी है। उन्होंने खुद बाजार में घूमकर मुनादी कराई कि अब इलाके में 14 दिन तक आवाजाही पर रोक रहेगी। लोगों को जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। कुछ दुकानों को दूध, सब्जी, जरूरी सामान व दवाई के लिए खुलवाया जाएगा और वहां भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

जिले में 103 हॉटस्पॉट

कोरोना के लगातार नए केस निकलने के साथ ही हॉटस्पॉट बनाए जा रहे हैं। वहीं कई जगह 21 दिन की अवधि पूरी होने के बाद हॉटस्पॉट खत्म भी किए जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 103 रही। इनमें से करीब 75 हॉटस्पॉट शहर में ही हैं।

शहर में लॉकडाउन की अफवाह फैली

शहर के कुछ इलाकों को सील करने के साथ ही अफवाह फैली कि बरेली शहर में कई दिनों के लिए कंप्लीट लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। चौपुला के पास कुछ संक्रमितों के मरने की भी अफवाह फैलाई गई। इस तरह के कई कॉल अधिकारियों व मीडिया कर्मियों के पास आते रहे। हालांकि अधिकारियों ने साफ बताया कि केवल हॉटस्पॉट वाले स्थानों को ही सील किया जा रहा है।

शहर के सुभाष नगर, प्रेमनगर व कोतवाली इलाकों में कई हॉटस्पॉट आसपास बने थे। इन्हें मिलाकर संबंधित क्षेत्र में आवाजाही रोकने की योजना है। पूरे शहर को सील करने या लॉकडाउन लागू करने जैसी बात नहीं है। शनिवार और रविवार को शासन के निर्देश पर ही पूरा लॉकडाउन लागू होगा। बाकी दिन हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। - रविंद्र कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें