फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सियार के हमले में कई जानवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात की घटना, भीड़ ने एक सियार को मार डाला
विज्ञापन

आंवला। सियार ने हमला करके पांच जानवरों को घायल कर दिया। सभी का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है। इधर, गांव में चर्चा है कि भीड़ ने रात में एक सियार को डंडों से पीटकर मार भी डाला। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नगरिया गांव में मंगलवार की रात भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई के घर के समीप पशुशाला में सियार घुस आए। वहां बंधे जानवरों पर हमला कर दिया। जानवरों की चीख पुकार पर आधी रात को जागे परिवार व मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडों से सियारों को दौड़ाया। ग्रामीणों के अनुसार सियार एक से ज्यादा थे। उन्होंने एक भैंस, दो गाय व दो बछड़ों पर हमला किया और उनका मांस नोंच कर ले गए। भाजपा लेता डॉ. इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रात में ग्रामीण जागकर सतर्कता बरत रहे हैं। इधर, वन रेंजर शीशपाल सिंह ने कहा कि मामले की सूचना नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें