अधिकतर विदेशों में खेले जाने वाले एमएमए में मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो, कराटे और बॉक्सिंग की तकनीक का प्रयोग होता है। इसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर जीतता है। इसकी प्रतियोगिता बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) के नाम से महाराष्ट्र में करवाते हैं। इस खेल में खिलाड़ी अक्सर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए कम खिलाड़ी ही इसमें हाथ आजमाते हैं।
वहां पर सीखने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। फिर मुकाबलों में जीत हासिल किए तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। उनके मुकाबलों के वीडियो वायरल हुए तो परिजनों को सच्चाई का पता चला। इसकी अधिकतर प्रतियोगिताएं दिल्ली और मुंबई में होती है। मनोज ने कहा कि वह एमएमए में नए मुकाम हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।