फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचा-चाकू लेकर घर में घुसा सनकी, किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

Tue, 04 Mar 2025 02:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में सनकी व्यक्ति एक घर में घुस गया। उसने घर के अंदर बैठी किशोरी को पकड़ लिया। तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में किशोरी को अकेला देख एक व्यक्ति उसके घर में तमंचा व चाकू लेकर घुस गया। दरवाजा बंद कर उसने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी देने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा, चाकू, ईंट का टुकड़ा बरामद किया है।

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर घर के अंदर अकेली किशोरी बैठी थी। तभी गांव का ही निवासी व्यक्ति तमंचा व चाकू लेकर उसके घर में घुस गया। उसने अंदर से दरवाजा बंदकर कुंडी लगा दी। किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध पर उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चीखने पर ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़कर किशोरी को बचाया।

आरोपी ने मोहल्लेवालों से घिरता देख अपने आप को किशोरी के घर में ही एक कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा खुलवाकर आरोपी को बाहर निकाला। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू व तमंचा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पीटने की कोशिश की 
आक्रोशित भीड़ ने उसे पीटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर भीड़ पीछे हट गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पीड़ित किशोरी का रिश्ते में फुफेरा भाई लगता है। वह किसी बात को लेकर पीड़िता का विरोध करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें