फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल की टीम तय, कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तर के चयन किए गए। ट्रायल में बरेली से 12, बदायूं से पांच, पीलीभीत से चार, शाहजहांपुर से 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हिमांशु, सतेंद्र गंगवार, सुरजीत सिंह, शमशुल हसन, मोहम्मद अनस असांरी, सचिन, टीटू पाल, सुधर सिंह, फैज खांन, प्रखर ओम, अरबाज खांन, अनय जायसवाल व अतिरिक्त में अमन खान का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयन में शामिल हुईं 16 महिला खिलाड़ी
बरेली। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को कैंट स्थित साईं सेंटर में जिला स्तर के चयन आयोजित किए गए। चयन- ट्रायल में जिले से 16 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर दौड़ में रुबी व अंशू, 200 मीटर में रुबी व सना, 400 मीटर में राधा व सुमन, 800 मीटर में किरन व स्वेता, 1500 मीटर में नीलू व किरन, 5000 मीटर दौड़ में शिवानी का चयन किया गया है। गोला फेंक में स्वेता पाल, चक्का फेंक में पूजा कुमारी, भाला फेंक में नीलम, 100 व 400 मीटर बाधा दौड़ में तनु, ट्रिपल कूद में सोनम, आयुर्षी, लंबी कूद में खुशबु, अंशू व ऊंची कूद में आकांक्षा का चयन हुआ। इस दौरान आरएसओ जीतेंद्र यादव, राजेश यादव, अमित यादव, कमल किशोर, अविनाश कुमार मौजूद रहे। संवाद

-
बुलंदशहर में मिमांशा दिखांऐगी अपने मुक्के का दम

बरेली। सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को बदायूं में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बरेली की मिमांशा पांडे का चयन 14 से 17 नवंबर तक बुलंदशहर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें