बरेली। मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज में अब इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। शिलान्यास के लगभग चार साल बाद 129 करोड़ रुपये की लागत से हजियापुर में बन कर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री 22.64 अरब रुपये की 545 परियोजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। वह 223 उन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनका लाभ सीधे जनता को मिलने लगा है या मिलना शुरू हो जाएगा। इसी तरह से जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। इससे पहले बारिश के कारण मंगलवार की देर रात तक जिला प्रशासन की तरफ से बरेली कॉलेज के मैदान पर जलभराव वाले स्थल को दुरुस्त करा कर इंटरलॉकिंग कराई गई। विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टाॅल के सामने प्लाई बिछाई गई। बरेली कॉलेज के मैदान पर आकर्षक तरीके से तिरंगा पंडाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर आते ही सबसे पहले अलग-अलग विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह 545 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना में 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों से पांच लोगों को डमी चेक दिलाकर सम्मानित कराएंगे। इसी तरह आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। डूडा की तरफ से बने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियाें को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी परिवारों को डमी चेक बांटे जाएंगे। संवाद
इन विभागों के कार्यों का होगा शिलान्यास
संस्था कार्यों की संख्या -लागत (करोड़ में)
ऊर्जा विभाग- 14 199.64
जल निगम ग्रामीण 30- - 499.99
बरेली विकास प्राधिकरण 09 - 147.15
नगर निगम -89 66.06
यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम 10 52.39
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन 07 - 33.21
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 02 2.86
इन विभागों के भी कार्यों का होगा लोकार्पण
संस्था कार्यों की संख्या -लागत (करोड़ में)
सीएंडडीएस-49 06 - 8.43
नगर निगम 05 - 5.46
बाढ़ खंड - 09 29.85
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन 22 - 12.61
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड 01 47.90
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 02 - 301.66
पर्यटन विकास निगम 05 8.16
जल निगम ग्रामीण 138 - 354.80
ऊर्जा विभाग - 32 486.24