फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंट एंड्रयूज स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

Sat, 21 Feb 2026 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में तीन विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र रोकने के मामले में सेंट एंड्रयूज स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह स्कूल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौबारी में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित सेंट एंड्रयूज स्कूल की ओर से तीन विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र रोकने के मामले में सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई स्कूल की ओर से अवैध कक्षाएं संचालित करने और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोपों की पुष्टि होने के बाद की गई है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि स्कूल प्रशासन ने 12वीं के छात्र आदित्य यादव, पंकज यादव और आर्यन यादव का प्रवेशपत्र जारी नहीं किया। इससे वे बोर्ड परीक्षा से वंचित रह गए। एसडीएम सदर की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने इन सभी आरोपों को सही पाया। जांच के दौरान पता चला कि कोचिंग के पंजीकरण पर सेंट एंड्रयूज स्कूल में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं। स्कूल प्रशासन ने इन छात्रों का पंजीकरण बीएल इंटरनेशनल स्कूल सीबीगंज में कराया था।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (क्यारा) को निर्देशित किया कि वह स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएं। सुभाषनगर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रशासन ने इस मामले की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा (लखनऊ), जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी है, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें