फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: बरेली में नैनीताल हाईवे पर सात वाहन टकराए, नर्सिंग की छात्राओं समेत 26 घायल

Thu, 21 Nov 2024 12:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly Road Accident News: बरेली-नैनीताल हाईवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हादसा हो गया। हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे नर्सिंग की छात्राओं समेत 26 घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। नैनीताल हाईवे पर गांव जादौंपुर के समीप कोहरे के कारण सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में निजी मेडिकल की छात्राओं समेत 26 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन


गांव जादौंपुर के समीप हुआ हादसा 
गुरुवार सुबह शहर में कोहरा नहीं था, लेकिन देहात क्षेत्र में घना कोहरा छाया जा रहा, जिससे दृश्यता कम थी। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे गांव जादौंपुर के समीप हाईवे पर कार से एक वाहन पीछे से टकरा गया। इसके बाद पीछे से आए कई वाहन आपस में भिड़ गए। निजी मेडिकल कॉलेज की बस भी टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें- प्यार, शादी और धोखा: पति की तलाश में चेन्नई से बरेली पहुंची गर्भवती युवती, सच्चाई जानकर उड़ गए होश
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम 
हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर होने के बाद कुछ वाहन हाईवे पर पलट गए, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण छह-सात वाहन टकराए हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।  

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें