फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर युवती से किया फर्जी निकाह, नकदी-जेवर हड़पे, पीटकर घर से निकाला

Sat, 05 Apr 2025 06:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बारादरी थाना क्षेत्र का युवक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया। उससे फर्जी निकाह कर जेवर और नकदी हड़प ली। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को मीठी बातों में फंसाया और फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने उससे फर्जी निकाह कर लिया। युवती के जेवर और नकदी भी हड़प लिए। पीड़ित युवती ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी इलाके की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अफसार नाम का युवक उससे फोन पर बात करता था। प्रेमजाल में फंसाकर निकाह का झांसा देकर उसे साथ में ले गया। अफसार ने उससे दिखावे को निकाह भी कर लिया। उसके 50 हजार रुपये और सोने के जेवर बहाने से ले लिए। 

युवती का आरोप है कि अफसार का भाई, बहनोई और उसका चाचा युवती पर गलत नजर रखते थे। अक्सर अश्लील हरकत करते थे। अफसार का पिता दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग करता है। उक्त लोगों ने उसे पीटकर घर के पास छोड़कर चले गए। युवती की शिकायत पर बारादरी पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, रिपोर्ट
आंवला थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित खालिदा खान ने बताया कि डेढ़ साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद उसका निकाह दरावनगर गांव निवासी युवक सद्दाम खान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे अपशब्द कहकर अपमानित करने लगे। कारोबार बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे उसके सारे जेवर हड़प लिए। दो महीने पहले बेटी के जन्म होने के बाद से ससुरालियों ने उसे और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। 

शहर में प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख के दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर 28 फरवरी को रात दस बजे ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई लगाई। पति ने तीन तलाक बोलकर दो महीने की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि बाद में उसे जानकारी हुई कि पति सद्दाम पहले भी शादी कर चुका है और उसके दो बेटियां व एक बेटा भी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम खान, ससुर रईस खान, सास नाजिर व देवर फारूख खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें