फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को फुसलाकर ले गया युवक, 20 दिन बाद भी नहीं सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Mon, 21 Apr 2025 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र निवासी युवती एक अप्रैल से लापता है। दूसरे समुदाय के युवक पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। 20 दिन बाद भी युवती का पता नहीं चलने से परिजनों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
एसएसपी से मिले पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बारादरी में मुस्लिम परिवार ने एक युवक पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हरिशंकर उर्फ लुक्का नाम का युवक ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ले गया है। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है।  

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने उसी दिन यानी एक अप्रैल को थाना बारादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी न तो युवती का पता चल पाया है और न ही आरोपी युवक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है। इससे परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

जमात रजा-ए-मुस्तफा के पास पहुंचे परिजन 
पुलिस की लापरवाही से परेशान परिजन मदद के लिए जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी मोईन खान से मिले। उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। मोईन खान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बारादरी के पुलिसकर्मियों से बातचीत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके निर्देश पर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिला। परिजनों ने जल्द से जल्द युवती की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप 
जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी मोईन खान ने कहा कि अगर लड़की हिंदू होती और लड़का मुस्लिम होता, तो क्या पुलिस का रवैया यही रहता? उन्होंने पुलिस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मामला उल्टा होता तो अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी होतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें