बरेली में स्कूटर में लगी आग
बरेली के चौपुला पुल पर छात्र के स्कूटर में आग लग गई। मढ़ीनाथ के नेकपुर निवासी हार्दिक पटेल ने बताया कि वह स्कूल से वापस घर जा रहे थे। तभी स्कूटर से कुछ जलने की बदबू आई। कुछ ही देर में धुआं निकलने लगा। हार्दिक ने तुरंत स्कूटर को पुल पर रोक दिया। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक स्कूटर का पिछला हिस्सा काफी जल गया।