फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा ने अम्मी को गोली मारी': कार में बच्चों के सामने पत्नी की हत्या; सहमे मासूम बेटे ने बयां की पूरी कहानी

Fri, 28 Apr 2023 08:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

विवाद होने पर एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पत्नी को लेकर कार से घर जा रहा था। रास्ते में विवाद होने पर उसने कार में दो बेटों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो, उसके मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या करने वाले रिजवान ने अपने चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। आरोपी ने बच्चों के सामने ही पत्नी को गोली मार थी। मुजरिया थाने में उसके सात वर्षीय बेटे फरमान ने कहा कि कार में पापा ने अम्मी को गोली मार दी। 

यह है घटना 

बिल्सी क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी रिजवान गुरुवार को पत्नी रेहाना उर्फ फुरकाना को घर ले जा रहा था। कार में सात वर्षीय पुत्र फरमान, छह वर्षीय पुत्र अरमान भी था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी को कार में ही दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव रास्ते में ही फेंक दिया था।

विज्ञापन


Budaun: परिवार के साथ ससुराल से गांव जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ विवाद तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

मासूम फरमान ने बताया कि अम्मी को मारने के बाद पापा कार से उन दोनों भाइयों को लेकर थाने आ गए। हत्यारोपी की कार थाने में खड़ी थी, उससे जब पूछा गया कि उसके पापा ने कार कहां खड़ी की तो उसने कार की तरफ इशारा करके बताया। थाने में मां की याद में बिलख रहे चारों मासूम बच्चों को देखकर हर किसी की आंख नम थी, लेकिन पुलिस कानूनी दांवपेंच चलते हुए हत्यारोपी के भागने की ही बात कहती रही।

विज्ञापन

मुजरिया थाने में पहुंचे मृतका के भाई रजा अहमद निवासी गांव दिनौरा थाना धनारी जिला संभल ने बताया कि नौ महीने पहले उसकी बहन का विवाद उसके बहनोई रिजवान से हो गया था। वह तभी से मायके में रह रही थी। उसका पति बुधवार को उसके मायके पहुंचा था और बहाने से उसको बुला लाया। मायके में किसी को इस बात का आभास नहीं था वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन

घटना के दौरान मौके पर आए थे दो और लोग

फरमान ने बताया कि जिस जगह उसकी मां को गोली मारी गई, वहां उसके पिता ने कार रोकी थी। काफी देर तक उसकी अम्मी से झगड़ा होता रहा इसके बाद दो और लोग उसके पापा ने बुला लिए। वह दोनों लोग खेतों की ओर से आए थे। इसके बाद उसके पापा ने उसकी अम्मी को गोली मार दी। बाद में वह दोनों लोग खेतों की ओर चले गए। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें