फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विशाल नाम बताकर नजम ने दिया शादी का झांसा, दो साल तक लूटी आबरू, भेद खुला तो बोला- धर्मांतरण करो

Sat, 04 Jan 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में नाम बदलकर युवती से नजदीकी बढ़ाने के बाद आरोपी नजम ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। भेद खुला तो धर्मांतरण कराने के बाद निकाह करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में युवक ने नाम बदलकर युवती से नजदीकी बढ़ाई। फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। युवती से शारीरिक संबंध बनाए। भेद खुला तो आरोपी युवक धर्मांतरण कराने के बाद निकाह करने की बात कहने लगा। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री का जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी नजम से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपना नाम विशाल बताया और उससे दोस्ती कर ली। पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा दिया। आरोपी नजम करीब दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ समय उसकी सच्चाई पता चली तो युवती दंग रह गई। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: यहां मिला सनी का मोबाइल, आतंकियों के संबंधों का होगा खुलासा; सिद्धू को लेकर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की। युवक के परिजनों ने धर्मांतरण कराने के बाद निकाह का आश्वासन दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें