फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली के रेस्टोरेंट में शाकाहारी की जगह परोसा मांसाहारी पिज्जा, युवक ने लगाया ये आरोप

Sat, 04 Jan 2025 07:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने रेस्टोरेंट में शाकाहारी पिज्जा ऑर्डर किया। स्टाफ ने मांसाहारी पिज्जा परोस दिया। इससे बखेड़ा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
लखन शर्मा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अंतरराष्ट्रीय फूड चेन से जुड़े रेस्टोरेंट में नए साल पर एक युवक को शाकाहरी की जगह मांसाहारी पिज्जा परोस दिया गया। इस पर युवक आग बबूला हो गया और धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाने लगा। मामला इज्जतनगर थाने पहुंचा तो रेस्टोरेंट के प्रबंधक व कर्मचारियों ने माफी मांग ली। इस पर युवक ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। 

विज्ञापन


मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट का है। कर्मचारी नगर निवासी लखन शर्मा पिज्जा खाने के लिए वहां गए थे। उन्होंने शाकाहारी पिज्जा ऑर्डर किया। कुछ देर बाद ऑर्डर सर्व किया गया। खाने के बाद ज्ञात हुआ कि वह मांसाहारी पिज्जा है। 

इसकी शिकायत रेस्टोरेंट के प्रबंधक से की तो वहां खलबली मच गई। युवक ने शिकायत करने की बात कही तो रेस्टोरेंट के प्रबंधक व कर्मचारियों ने माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें