बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने पड़ोसी युवती के फोटो एडिट कर उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित युवती ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली में एक युवक की करतूत से पड़ोसी युवती की शादी टूट गई। आरोपी ने युवती के फोटो एडिट कर उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे उसने रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने आरोपी की करतूत का विरोध किया तो उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बारादरी इलाके की निवासी युवती ने बताया कि शहर निवासी युवक कैफी जो वर्तमान समय में सऊदी अरब में काम करता है। वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। युवती ने बताया कि उसकी शादी छह माह पहले बदायूं में तय हुई थी। कैफी ने अपने दो साथियों और पत्नी के साथ मिलकर युवती के मंगेतर उसके फोटो एडिट कर भेजकर उसके परिवार की बुराई की। इसके बाद उसकी शादी टूट गई।
जब युवती ने कैफी की पत्नी और मां से शिकायत की तो उन्होंने गालियां देकर पीटकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।