फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: युवक ने किया शादी से इन्कार, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 22 Jun 2026 06:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में सोमवार को मंझली पुरवा गांव में एक युवती 130 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। वह एक युवक से शादी कराने की मांग कर रही थी। युवक ने छह माह पहले शादी से इन्कार कर दिया था, तब उसके खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के मंझली पुरवा गांव में सोमवार को एक युवती 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन


युवती शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव की निवासी है। वह एक युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था। युवती सोमवार को टावर पर चढ़ गई। युवती टावर से नीचे उतरने के लिए युवक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। 

युवती के पिता ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले वह अपनी पुत्री का रिश्ता लेकर हरनेश के घर गए थे, लेकिन परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध रहे। छह माह पूर्व उन्होंने शारदानगर थाने में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के बड़े भाई ने आरोप निराधार बताए 
युवक के बड़े भाई ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले में पहले से न्यायालय में वाद विचाराधीन है। उन्होंने युवती के टावर पर चढ़ने को दबाव बनाने का प्रयास बताया। करीब ढाई घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवती को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। 

सूचना पर प्रभारी तहसीलदार हर्ष निशांत, कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर, फायर ब्रिगेड की टीम, डायल-112 और झंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक युवती टावर पर मौजूद थी और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें