फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

Mon, 22 Jun 2026 06:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले नगर निगम ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पटेल चौक से चौपुला तक सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जे हटाए गए। टीम ने 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान तैनात रहे नगर निगम के सुरक्षा कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। वीआईपी मूवमेंट से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने प्रवर्तन दल के साथ पटेल चौक से लेकर चौपुला चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ को घेरकर बनाए गए अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर गरजा।

विज्ञापन


अभियान के तहत मुख्य सड़क के किनारे किए गए अस्थायी कब्जों, अवैध टिनशेड को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। वहीं, सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी मयंक कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने न सिर्फ अवैध कब्जे हटाए, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर ही 17 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। 

दुकानदारों को दी गई चेतावनी 
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ उनके एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। यातायात को सुगम बनाने और सड़क को चौड़ा दिखाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कई जगह टीम की अतिक्रमण करने वालों से नोकझोंक भी हुई लेकिन टीम को सभी का समाना जब्त कर लिया। टीम ने रामपुर गार्डन, पटेल चौक, चौपुला, कोतवाली, कुतुबखाना पर अतिक्रमण अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ से भी हटाया गया अतिक्रमण 
शहर के अधिकांश इलाकों में फुटपाथ पूरी तरह से अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। गौरतलब है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि फुटपाथ पर सुरक्षित चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी सूरत में बाधित नहीं किया जा सकता। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के आदेश के बाद सोमवार को शहर के फुटपाथ पर भी अभियान चलाया गया। 

पटेल चौक से लेकर चौपुला व रामपुर गार्डन के पास बने फुटपाथ पर अभियान चलाकर वहां से अतिक्रमण हटाया गया। अमर उजाला ने 19 जून के अंक में फुटपाथ कब्जे को लेकर खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद सोमवार को निगम की टीम ने अभियान चलाकर फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की है। अतिक्रमण हटाओं टीम की ओर से चली कार्रवाई के बाद शहर के अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें