फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नाबालिग छात्रा को होटल में ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म; बोला- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

Thu, 09 Nov 2023 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 10वीं की छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


आरोपी युवक का नाम राहुल है। वह मोहल्ले की नाबालिग छात्रा का पीछा करता था। छात्रा जब स्कूल जाती थी, तो वह रास्ते में छेड़खानी करता था। करीब एक सप्ताह पहले राहुल बहला-फुसलाकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले गया। वह उसे सेटेलाइट बस स्टैंड स्थित होटल राजरानी में लेकर गया। वहां उसने किराये पर कमरा ले रखा था। 

ये भी पढ़ें- कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राहुल का दोस्त पवन गुर्जर होटल में कमरे के बाहर खड़ा हो गया और राहुल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने अब परिजनों को इस बारे में बताया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें