फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान के बंटवारे के विवाद में युवक की हत्या, बड़े भाई और दो भतीजों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 May 2026 01:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया गया। मामले में मृतक के बड़े भाई और उसके दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
इरफान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव में शनिवार देर रात घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक इरफान की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश कर रही है। मृतक इरफान की पत्नी नसरीन ने आरोप है कि इरफान के बड़े भाई और परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला किया था। 

विज्ञापन


नसरीन ने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और कई बार पंचायत भी हुईं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शनिवार रात जेठ अजब शाह ने घर की दीवार गिरा दी, जिसका इरफान ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्साए जेठ ने अपने बेटों शोएब और साहिल के साथ मिलकर इरफान पर हमला कर दिया। नसरीन ने बताया कि उनके पति इरफान के सिर पर आरोपियों ने ईंट मारी गई। ईट के नुकीले हिस्से से इरफान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने आरोपी अजब शाह और उसके दो बेटों शोएब व साहिल के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मजदूरी करता था इरफान
नसरीन ने बताया कि इरफान मजदूरी कर परिवार का पालन करते थे। उनका दो साल का बेटा है। नसरीन का कहना है कि पति के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें