फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: तत्काल नहीं, अब 90 दिन बाद बदलेगा एलपीजी उपभोक्ता का फोन नंबर, जानें नया अपडेट

Sun, 10 May 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एलपीजी को लेकर नया अपडेट आया है। अब पेट्रोलियम कंपनियों ने पोर्टल पर तत्काल फोन नंबर बदलने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। अब उपभोक्ताओं को फोन नंबर बदलवाने के लिए 90 दिन इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच अब उपभोक्ताओं को फोन नंबर बदलने के लिए 90 दिन इंतजार करना पड़ेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने पोर्टल पर तत्काल फोन नंबर बदलने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। बायोमीट्रिक जांच के साथ ही केवाईसी होगी। 

विज्ञापन


गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक नए नियम से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी। अगर किसी उपभोक्ता का मोबाइल फोन खो जाए तो दूसरा नंबर अपडेट होने में 90 दिन लगेंगे। इससे गैस बुकिंग में समस्या होगी। जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुक कर ली होगी, उनको ओटीपी के बिना आपूर्ति नहीं मिलेगी। केवाईसी कराने के लिए कनेक्शन धारक को हर हाल में एजेंसी पहुंचना होगा। 

विज्ञापन

तीन गुना बढ़ी बुकिंग 
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक पूर्व में ओटीपी से केवाईसी वैध थी लेकिन अब यह बायोमीट्रिक हो गई है। जो कनेक्शन धारक बाहर हैं, उन्हें केवाईसी कराने बरेली आना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआत में एलपीजी की किल्लत की चर्चाओं के चलते रोजाना के सापेक्ष तीन गुना बुकिंग हो रही थी। अब इसमें खासी कमी आई है। रोजाना 30-35 हजार बुकिंग हो रही हैं। डिलीवरी बैकलॉग भी तीन से चार दिन का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें