फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंसकर और भाला घोंपकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। ससुराल न जाने की मामूली सी बात पर एक युवक ने भाला से घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और खून से लथपथ शव पड़ा छोड़कर फरार हो गया। वारदात की जानकारी तब हुई जब युवती के पिता और छोटी बहन खाना खाने के लिए घर पहुंचे। छोटी बहन का हाथ टूटने पर उसे देखने के लिए विवाहिता सप्ताह भर पहले ही मायके आई थी।
विज्ञापन

यह वारदात गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मरैना गांव की है। वहां निवासी दृगपाल सिंह ने अपनी बड़ी बेटी पिंकी (28) की शादी दस साल पहले बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गलथुआ गांव के अजय सिंह के साथ की थी। उनकी छोटी बेटी रिंकी छत से गिर गई थी, जिससे उसका हाथ टूट गया। छह मई को पिंकी अपनी छोटी बहन को देखने के लिए मायके आई थी। दो दिन बाद पिंकी का पति अजय सिंह भी मरेना आ धमका।
दृगपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह बाग की रखवाली करने चले गए। दोपहर में करीब 12 बजे उन्हें खाना खाने को बुलाने के लिए छोटी बेटी रिंकी बाग में पहुंची। उस दौरान पिंकी और उसका पति अजय सिंह और उनके बच्चे घर में थे। दोपहर करीब एक बजे दृगपाल व उनकी छोटी बेटी घर पहुंचे तो दुमंजिला मकान के ऊपरी कमरे में पिंकी की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। उसकी भाल से गोनकर हत्या कर दी गई थी। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना देने पर गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा मौके पर जा पहुंचे। मगर तब तक हत्यारोपी भाग चुका था। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दृगपाल के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल वाले पिंकी के साथ मारपीट करते थे। पिंकी की मां की मौत हो चुकी है। छोटी बहन का हाथ टूटा होने की वजह से वह कुछ दिन मायके में रहना चाहती थी। जबकि अजय सिंह उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इसी को लेकर कहासुनी होने पर पिंकी की हत्या कर दी गई। पिंकी के दो बच्चे छह साल की बेटी रागिनी और चार वर्ष का बेआ अखंड प्रताप सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें