फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में मुंबई से आए नौ मजदूर कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप

Thu, 14 May 2020 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुंबई (महाराष्ट्र) के धारावी से आए प्रवासी मजदूरों में नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार रात को जांच रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि लखीमपुर खीरी जनपद ग्रीन जोन में है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को निघासन स्थित क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया था और जांच के लिए इनके सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। अब रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमित लोगों के लिए बनाए गए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

धरावी से 11 मई को ये मजदूर स्पेशल ट्रेन से सीतापुर आए थे जहां से उन्हें रोडवेज बसों से लखीमपुर खीरी लाया गया था। जांच के बाद मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इनमें से 17 मजदूरों को निघासन तहसील में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इनमें दो लोगों को खांसी-बुखार था। इस कारण सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।

बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में 17 में से नौ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। डीएम ने बताया कि इस संबंध में रेलवे और रोडवेज को भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद स्टाफ और इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें