फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवकों ने लिफ्ट देकर की छेड़खानी, हाईवे पर चलती बाइक से कूदी युवती, घायल

Wed, 06 Nov 2024 02:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शाहजहांपुर में लिफ्ट देकर बाइक पर बैठी युवती के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। युवक उसे गलत रास्ते पर ले जाने लगे। इस पर युवती चलती बाइक से कूद गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बाइक सवार युवकों ने युवती से छेड़खानी की। आरोपियों ने लिफ्ट देकर उसे बाइक पर बैठाया था। गलत हरकत करने पर युवती चलती बाइक से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


असम की रहने वाली 25 वर्षीय युवती गरीबी के कारण घर चली आई थी। वह एक साल से बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा मोहल्ले में किराये पर रहकर घरों में चौका बर्तन का काम करती है। दिवाली पर वह शाहजहांपुर रिश्तेदारी में कपड़े लेने गई थी। 

बाइक पर सवार थे दो युवक 
युवती के मुताबिक वह मंगलवार रात वहां से लौट रही थी। शाहजहांपुर हाईवे पर उसने लिफ्ट मांगी थी तो दो लड़कों ने उसको बरेली आने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि आधे रास्ते से वह उसे गलत रास्ते पर ले जाने लगे। विरोध करते हुए युवती चलती बाइक से बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर कूद गई। आरोपी तो फरार हो गए लेकिन युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें