बरेली के जोगी नवादा में पड़ोसी युवक और उसकी मां के खिलाफ नशा देकर किशोरी को घर से ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पिता का कहना है कि किशोरी पड़ोसी की छत पर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जोगी नवादा में रहने वाले पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता है। 15 अप्रैल की रात करीब एक बजे युवक ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। बेटी ने जब दरवाजा खोला तो युवक व उसकी मां ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने पर उसे अपने घर ले गए।
पड़ोसी की छत पर फेंका
पिता जब बेटी के बारे में पूछने पर आरोपियों के घर गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। साथ ही किशोरी के घर पर होने की बात से इनकार कर दिया। पिता ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तब आरोपियों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में पड़ोसी के मकान की छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों की मदद से पिता किशोरी को घर लेकर आया। दो घंटे बाद होश में आने पर किशोरी ने पूरी बात बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।