फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने विधवा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

Fri, 21 Nov 2025 04:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में विधवा को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने जाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण किया। उससे एक लाख रुपये भी ले लिए। बाद में युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक दूसरे समुदाय का है। महिला ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उससे एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहर के दुर्गानगर निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह दो साल पहले हुआ था। एक साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय पहले महिला की जान पहचान जोगी नवादा चावल मंडी निवासी शोईब से हो गई। शोईब ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। शोईब ने महिला से एक लाख रुपये भी लेकर हड़प लिए। 

महिला का आरोप है कि शोईब एक लाख रुपये भी नहीं लौटा रहा है और निकाह भी नहीं कर रहा है। शोईब ने उसकी पिटाई भी की। इसकी शिकायत करने महिला शोईब के घर गई तो उसके पिता भूरा और मां ने भी मारपीट की। बारादरी थाने में महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें