फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक से 6.85 लाख रुपये की ठगी, साइबर ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर जाल में फंसाया

Fri, 21 Nov 2025 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में साइबर ठगों ने एक युवक से 6.85 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने युवक को रेटिंग टास्क पूरा करने पर मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने उससे रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर ठगों ने एक युवक को गूगल मैप का रेटिंग टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया और लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सहसवानी टोला के उनैब आरिफ ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 19 अप्रैल को एक मेसेज आया था। इसमें गूगल मैप पर रेटिंग देने के टास्क दिए गए थे। टास्क पूरे करने पर रुपये मिलने लगे।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सुहागिनों ने ली विधवा पेंशन... अब पुलिस करेगी कार्रवाई; डीएम ने एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन


इसके बाद साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर जोड़ लिया। टेलीग्राम पर झांसा दिया गया कि टास्क पूरे करने पर रुपये वापस कर दिए जाएंगे। झांसे में आकर उनैब ने साइबर ठगों को 6,85,850 रुपये ट्रांसफर कर दिए। टास्क पूरा करने के बाद कोई रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन


ठगी का अहसास होने पर पीड़ित उनैब ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें