फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी और छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बचाव में आए मां-बाप की उंगलियां कटी

Mon, 27 Jan 2020 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लखीमपुर शहर के मोहल्ला नोरंगाबाद में सोमवार की सुबह शख्स ने अपनी पत्नी और छोटे भाई की कुल्हाड़ी और बांके से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए मां और पिता पर भी उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों के शक में इस वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस कह रही है। मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी शकील ने सोमवार सुबह कुल्हाड़ी उठाकर सो रही पत्नी शाबकुन (30) पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। 

शाबकुन की चीख भी नहीं निकल पाई। उसकी मौके पर हो मोत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद वह दूसरे कमरे में गया, जहां सो रहे छोटे भाई मोहसिन (20) कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मोत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बीच-बचाव में आई अपनी मां शाबरुनिशा और बाप नूर मोहम्मद पर भी हमला कर दिया। हमले में मां और बाप के हाथों की उंगलियां कट कर अलग हो गई। 
 
विज्ञापन

खून सनी कुल्हाड़ी लेकर आरोपी कमरे में ही बैठ गया। मोहल्ले के लोग कुछ लोग कहते हैं कि शकील मानसिक रूप से बीमार था। वहीं पुलिस व कुछ लोगो का कहना है कि उसे भाई मोहसिन और अपनी बीवी के अवैध संबंधों का शक था, जिसमें उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें