फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैं मरना चाहता हूं... कहकर पुल से रामगंगा नदी में कूदा युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 14 Aug 2025 08:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बुधवार रात करीब 12 बजे रामगंगा पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। बदायूं निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र व उनके साथियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कहकर कूद गया। 20 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
मोईन अली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार आधी रात सूफी टोला निवासी मोईन अली ने रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान बदायूं निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र व उनके साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह जिंदगी से परेशान होने की बात कहकर कूद गया। स्कूटी की डिकी में रखे उसके मोबाइल फोन से उसके परिवार को सूचना दी गई। भमोरा व सुभाषनगर थाना पुलिस उसकी गोताखोरों से तलाश करा रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब पौने बारह बजे बदायूं निवासी विकेंद्र शर्मा बरेली के अस्पताल में परिचित को देखकर अपने साथियों के संग कार से बदायूं लौट रहे थे। विकेंद्र पशु पक्षियों के कल्याण के लिए काम करते रहते हैं। उन्होंने देखा कि रामगंगा पुल पर लगभग बीच में एक युवक स्कूटर रोककर खड़ा है और डिकी खोलकर देख रहा है। उन्हें लगा कि उसकी स्कूटर का पेट्रोल खत्म हो गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मैं मरना चाहता हूं... 
उन्होंने कार रोककर पूछा तो पहले युवक ने किसी का इंतजार करने की बात कही। फिर वह उनकी कार की ओर आया और कहा कि जिंदगी से परेशान हो गया हूं, अब जीना नहीं चाहता। मैं मरना चाहता हूं। विकेंद्र के मुताबिक उन्हें लगा कि युवक मजाक कर रहा है। वह उसे समझाने लगे। देखते ही देखते युवक ने अपने मोबाइल फोन स्कूटर की डिग्गी में रखा। 

स्कूटर लॉक कर चाबी जेब में डाली और बोतल से कुछ पीकर पुल से नीचे रामगंगा में छलांग लगा दी। विकेंद्र और उनके साथी कार से निकलकर उसके पीछे दौड़े लेकिन उसे बचा नहीं सके। उन्होंने उसकी स्कूटी व घटनाक्रम का वीडियो बनाया। फिर ये लोग रामगंगा चौकी पहुंचे। वहां एक सिपाही था, जिसे सूचना देकर बदायूं निकल गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोताखोरों से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें