300 बेड अस्पताल की दीवारों से रिसा पानी
लगातार बारिश से 300 बेड अस्पताल की दीवारों से पानी रिसकर सीटी स्कैन और पैथोलॉजी के बरामदे में फैल गया। टाइल्स पर फिसलन होने से कई मरीज फर्श पर गिर पड़े। इसकी शिकायत पर अस्पताल प्रभारी डॉ. विवेक ने सफाईकर्मियों से बरामदे का पानी साफ कराया। साथ ही, पानी जमा न हो इसके लिए एक सफाईकर्मी को ओपीडी समाप्त होने तक बरामदे में तैनात रखा।