बरेली में चीनी मांझा से पतंगबाजी हादसे का सबब बन रही है। शनिवार सुबह किला क्षेत्र का एक युवक चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी नाक और आंख के पास घाव हो गया है।
कुंवरपुर मोहल्ले के निवासी 28 वर्षीय उदित नारायण शुक्रवार सुबह जन्माष्टमी पर पड़ोस के मंदिर की सजावट का सामान खरीदने चौपुला ओवरब्रिज से चौकी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त उनकी मोटर साइकिल पर चीनी मांझा गिर गया। मांझे से उदित की नाक, आंख, चेहरे पर कई अन्य जगह कट के निशान लग गए।
हड़बड़ी में उदित बाइक समेत पुल पर ही गिर गए। उनको काफी खून निकल रहा था। राहगीरों ने उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनके चेहरे पर और नाक पर डॉक्टर ने 10 टांके लगाए हैं।