फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सऊदी अरब में बंधक युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से घर वापसी की लगाई गुहार

Wed, 16 Jun 2021 04:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

रुखसान खान 2017 में ही साऊदी अरब गए थे। वहां पहुंचते ही उनका पासपोर्ट और सारे दस्तावेज छीन लिए गए। जिस दलाल के जरिए वो नौकरी करने गए थे उन्होंने वेतन देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
युवक के लगाई वापसी की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव पदारथपुर निवासी रुखसान खान वर्ष 2017 में एक दलाल के जरिए सऊदी अरब में फैमिली ड्राइवर की नौकरी के लिए गए थे। वहां पहुंचने पर दलाल ने उनका पासपोर्ट और सारे दस्तावेज छीन लिए और वेतन भी नहीं दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने घर वापस भेजने को कहा तो मना कर दिया। रुखसान ने वहां के लेबर कोर्ट में शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। अब वहां पर उन्हें सिर छुपाने को भी जगह नहीं मिल रही है। साथ ही रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। 

वह बताते हैं कि दो-दो दिन तक उन्हें भूखे रहकर पार्क में सोना पड़ता है। रुखसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम वीडियो वायरल कर घर वापसी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें