देवरनिया। थाना क्षेत्र के एक गांव मेें आरिफ और कासिम नाम के दो युवकों ने घर में घुसकर युवती की पिटाई की। बाद में पेट्रोल डालकर जला दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
घटना की रिपोर्ट बुधवार को युवती के पिता ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि गांव में ही रहने वाले आरिफ और कासिम घर में घुस आए। दोनों ने उनकी बेटी की पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकले। परिवार वालों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ विरोधाभासी चीजें सामने आई हैं। युवती के बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।