दुनका। थाना शाही के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रहे 11 वर्ष के बच्चे के साथ एक होमगार्ड ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
बुधवार शाम एक बच्चा ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी नशे में धुत होमगार्ड ने बच्चे को अपने घर में खींच लिया और उसके कपड़े उतारने लगा। मना करने पर बच्चे को पीटा। उसका गला दबाने की कोशिश की। बच्चे के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो होमगार्ड बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे के बाबा ने दुनका पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस ने होमगार्ड के घर दबिश दी मगर वह ताला लगा मिला। चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, होमगार्ड की तलाश की जा रही है।