फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में झाडू लगाने पहुंची मां तो फंदे से लटकता मिला बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार सुबह एक महिला अपने बेटे के कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची तो बेटे का शव फंदे से लटका उसकी चीख निकल गई। बेटे की कुछ दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के सम्राट अशोकनगर निवासी चकबंदी कर्मचारी सुरेश कुमार चकबंदी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी सीमा 26 वर्षीय बेटे आकाश के कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची तो जोर से चीख पड़ीं। चीख सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे से आकाश का शव लटक रहा था। आकाश फोटोग्राफर था। परिवार की सूचना पर कुछ ही देर में बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरेश ने बताया कि कुछ दिनों से आकाश का पत्नी से विवाद चल रहा था। चार दिन पहले वह पत्नी को लेकर शाहजहांपुर उसके मायके गया था। शुक्रवार को वहां से अकेला लौट आया। वह कुछ परेशान भी लग रहा था, लेकिन पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। रात में किसी वक्त उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें