फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नमाज पढ़ने जा रहे युवक को घेरकर पीटा, 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 08:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नमाज पढ़ने जा रहे युवक को उसी के समुदाय के लोगों ने घेर लिया। उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नमाज पढ़ने जा रहे युवक को उसी समुदाय के 12-13 लोगों ने घेर लिया। उसको 200 मीटर दूर मस्जिद तक पीटते हुए ले गए। पुलिस ने सात नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीर बहोड़ा निवासी मोहम्मद हसीब का कहना है कि वह बुधवार को शाम आठ बजे घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था। मस्जिद पहुंचने से पहले मोहल्ले की रास्ते में बिलाल, फरमान, हस्सान, मोहसीन, सोहिल, तहसीन, रेहान ने चार-पांच अन्य लोगों ने घेर लिया। 

सभी ने उसे बेल्टों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए मस्जिद तक ले गए और मस्जिद के सामने उस पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इसमें उसके शरीर पर कई जगह गंभीर घायल हो गए। किसी तरह उसने मस्जिद में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


भीड़ जमा होने पर हमलावर भाग गए। सूचना पार उसके परिवार वाले आए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद अब उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें