फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज परिसर में बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Mon, 17 Nov 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली कॉलेज परिसर में सोमवार को सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। वह फाल्तूनगंज हाता कालीबाड़ी का निवासी था। परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास सोमवार सुबह युवक का शव बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के फाल्तूनगंज हाता कालीबाड़ी निवासी बिहारी राजपूत के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


बरेली कॉलेज में नए परीक्षा भवन के पास मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह श्रमिक जब काम पर पहुंचे तो देखा कि दीवार के पास शव लटक रहा है। इससे हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने बताया कि उनको चीफ प्रोक्टर डॉ. आलोक खरे ने मोबाइल कॉल के जरिये सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। 

परिवारवालों ने नहीं लगाया कोई आरोप 
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। जांच की जा रही है। परिवार वालों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि उसके चाचा अविवाहित और शराब पीने के आदी थी। रविवार को भी उन्होंने शराब पी थी। देर शाम वह घर से निकल गए और बाद में नहीं लौटे।
विज्ञापन


अक्सर वह घर से निकल जाया करते थे, इस कारण किसी ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार सुबह बरेली कॉलेज परिसर में शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। अजय ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं है। परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। बिहारी अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें