बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मोहनपुर वार्ड नंबर एक निवासी सरताज हुसैन ने बताया कि सोमवार को सुबह उनकी मां सकीना बेगम उस स्थान पर कूड़ा डालने गई थीं, जहां मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं। उसी दौरान पड़ोसियों ने कूड़ा डालने का विरोध किया। सकीना बेगम के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। सकीना ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई।
परिवार के सात लोग घायल
घटना के कुछ समय बाद सरताज हुसैन परिवार के सद्दाम हुसैन, मेराज हुसैन, वसीम हुसैन और रियाज हुसैन काम पर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में सरताज के परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित सरताज हुसैन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे को लाठी-डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं।