फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात पड़ोसी के घर से लौटा युवक, सुबह बेटा उठाने पहुंचा तो मिला शव

Sun, 27 Jan 2019 09:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

Shahjahanpur news
विज्ञापन
डेमाो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले के रोजा इलाके में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर पिता की हत्या करने आरोप लगाया है। युवक का कहना ही कि उसके पिता की हत्या की गई है। युवक ने बताया कि देर रात पिता पड़ोसी के घर से लौट कर आए थे जिसके बाद वो नहीं उठे।
विज्ञापन


थाना रोजा इलाके के गांव पड़रा सिकन्दरपुर निवासी 50 वर्ष के रामपाल जोधा की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे रिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पिता पड़ोसी बद्री जाटव के यहां शराब पीने गए थे। देर रात वो घर आकर सो गए।

सुबह जब घरावालों ने उठाया तो चारपाई पर वह मृत अवस्था में मिले। बेटे ने आशंका जाहिर की है कि पिता को शराब में जहरीला पदार्थ दिया गया है। थाना प्रभारी डी सी शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें