बरेली के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यहां एक 6 साल के बच्चे के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसे मार दिया गया।
शाहजहांपुर एसपी एस. चनप्पा ने इस पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा कि हमने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अपराधी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना की हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। फिलहाल हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।