घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों ने स्लैब हटाया था। इसके बाद से नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक अचानक नाले में गिर गया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सेटेलाइट पुलिस चौकी के माध्यम से सूचना मिली था कि कोई युवक रोडवेज बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिर गया है। उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा तो व्यक्ति नाले में गिरता हुआ नजर आया।
इसी नाले में गिरा युवक
- फोटो : अमर उजाला
मशीनों से निकाला गया पानी
पुलिस के मुताबिक हावभाव से लग रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में है और वह धोखे से थोड़ी सी खुली जगह में गिरकर गहरे नाले में चला गया है। पुलिस ने तत्काल नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एनडीआरएफ और फिर एसडीआरएफ की टीम मौके पर आ गई। देर रात तक युवक की तलाश में टीमें जुटी रहीं। बुधवार सुबह रामपुर से मशीन मंगाकर नाले का स्लैब तोड़ा गया। मशीनों से पानी निकाला गया। नाले में काफी कचरा भरा हुआ है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
नाले का तोड़ा गया स्लैब
- फोटो : अमर उजाला
रात में मौके पर पहुंचे अधिकारी
रात में एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और सीओ तृतीय भी मौके पर पहुंचे। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पहला प्रयास उसे नाले से निकालने का है, इसके बाद उसके और परिवार के बारे में जानकारी की जाएगी।