ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही बच्ची को मझगवां सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। सीओ आंवला नितिन कुमार, फॉरेंसिक टीम व एसओजी टीम गांव में जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि बच्ची आरोपी युवक को पहचान नहीं सकी। आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।