फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्काई वॉक से गिरकर युवक की मौत, रात में हुआ हादसा, नहीं हो सकी पहचान

Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पटेल चौक पर स्काई वॉक से सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
स्काईवॉक से सड़क पर गिरा था युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पटेल चौक पर बने स्काई वॉक से सोमवार रात गिरे युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब नौ बजे यह घटना हुई थी। स्काई वॉक की साइड में लगी टिन तोड़ते हुए एक युवक नीचे सड़क पर गिरा। इस दौरान सड़क पर वाहन दौड़ रहे थे। हालांकि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आया, लेकिन सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 



मृतक की नहीं हो सकी पहचान 
घटना की खबर मिलते तत्काल ही सिविल लाइन चौकी का स्टाफ बाहर आ गया और घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह चार बजे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक कचरा बीनने वाला या सूखे नशे का आदी लग रहा है। स्कॉई वॉक के सभी गेट कंटीले तारों से बंद किए जा चुके हैं, बावजूद नशे के आदी किसी तरह से ऊपर चले जाते हैं और वहां सो जाते हैं। नशे की अधिकता में ये शख्स गिरा होगा।

विज्ञापन

12 करोड़ की लागत से बना ढांचा
करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बना स्कॉई वॉक सरकारी धन को खपाने का नायाब नमूना है। इसे तीन साल पहले महापौर उमेश गौतम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बजट से बनवाया था। इसके ऊपर दुकानें व बाजार संचालित किया जाना था, जहां लोग आकर बैठ सकें और खाने पीने की चीजों के साथ खरीदारी का आनंद ले सकें। इसे बना तो दिया गया, लेकिन आज तक संचालन नहीं हो सका। कई कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किए। बताया जाता है कि जटिल नियमावली की वजह से आज तक किसी कंपनी को अधिकृत नहीं किया जा सका। सुगबुगाहट है कि अब नगर निगम खुद ही इसका संचालन शुरू कर सकता है।

उर्स के दौरान चढ़े थे जायरीन
आला हजरत उर्स के दौरान शहर में जायरीन का जमावाड़ा लगता है। इस बार भी उर्स का कुल होने के बाद सैकड़ों लोग स्कॉई वॉक पर चढ़ गए थे। इससे यह ढांचा हिल गया था। गनीमत रही कि उस वक्त कोई हादसा नहीं हुआ। वहां मौजूद एसएसपी ने खुद लाठी फटकारकर लोगों को नीचे उतरवाया था। फिर इसे खाली करवाकर कंटीले तार लगवा दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें