फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून की दस्तक: बरेली में रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट; तराई में भी बदला मौसम का मिजाज

Tue, 30 Jun 2026 10:56 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Weather Update: बरेली में मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। प्री-मानसून ने दस्तक दी। तड़के चार बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। तराई के जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी बारिश हुई है। 
विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार को प्री मानसून ने दस्तक दी, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तड़के चार बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश सुबह दस बजे के बाद तक जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रात में मौसम के मिजाज में बदलाव आया और हवा चलने लगी। मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बारिश से मिली राहत
लखीमपुर खीरी जिले में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले और घने बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बारिश में बदल गई। 

बारिश होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से निकलकर मौसम का आनंद लिया। वहीं किसानों ने भी बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें