फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: चौपुला के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

Tue, 05 Mar 2024 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी निवासी 36 वर्ष के गजेंद्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई भरत सिंह ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे गजेंद्र चौपुला की तरफ जा रहे थे। तभी क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी कटकर मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि गजेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। वह अक्सर घर से निकल जाया करते थे। गजेंद्र की पत्नी कई साल पहले तलाक दे चुकी है। इस वजह से वह अवसाद में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें