बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर ही जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पंडरी में शनिवार सुबह रूप किशोर (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिजनों ने रूप किशोर की पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात रूप किशोर और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि रूप किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन उन्हें मानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रूप किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सुरेंद्र ने अपनी भाभी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का सीधा आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि
रूप किशोर की पहली पत्नी की कुछ साल पहले डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। उनके पहली पत्नी से एक दस साल का बेटा और एक तेरह साल की बेटी है। रूप किशोर ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दूसरी शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी अपने एक बेटे के साथ ससुराल आई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।