फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली जंक्शन पर करंट लगने से शख्स की मौत, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

Thu, 13 Jun 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जंक्शन पर बृहस्पतिवार दोपहर को हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मरने वाला व्यक्ति भिखारी बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई गई है।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पड़ताल के दौरान मालूम पड़ा है कि मरने वाला व्यक्ति मांगने खाने वाला व्यक्ति था। काफी समय से जंक्शन पर उसको मांगते खाते देखा जा चुका है। फिलहाल पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। करंट कूड़ेदान के पास खुला तारों में आया था। शव मोर्चरी भेज दिया गया है।  

एनईआर के स्टेशन मास्टर अवनीश ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पूर्वोत्तर रेलवे के हैं जबकि एक से चार तक प्लेटफॉर्म उत्तर रेलवे के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें