फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग सीख रहे युवक ने चढ़ाई कार, एक महिला की मौत, सात घायल

Fri, 07 Feb 2020 09:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कार चलाना सीख रहे युवक ने एक महिला की जान ले ली, जबकि उसकी चार साल की बेटी और पति समेत सात लोग घायल हो गए। पति को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया।

विज्ञापन


थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव धुबला करीमनगर निवासी हासमीन (25) पत्नी कल्लू की नानी का पीलीभीत के थाना बिलसंडा में तीन दिन पहले इंतकाल हो गया था। इसलिए वह पति, सास, जेठानी के साथ बिलसंडा गई थीं। बृहस्पतिवार को लौटते समय देर हो गई। इसलिए वह निगोही में पिता जाबिर खां के घर में रुक गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हासमीन अपनी चार वर्ष की बेटी अरसला, पति कल्लू, सास सायरा, जेठानी नन्ही, भाई आमिर, दो वर्षीय भतीजे मुन्ना और यासमीन के साथ कस्बे में ही मौसा वशीर के घर जा रही थीं। 

सभी बारहराना के पास पहुंचे तो वहां आकिब (22) कार चलाना सीख रहा था। कार में नत्थू भी बैठे थे। एकाएक कार की गति तेज हुई और बेकाबू होकर हासमीन और उनके परिवार वालों पर चढ़ गई। हासमीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी सात लोग घायल हो गए। तुरंत एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें